इंटरनेशनल चैम्पियंस कप : युनाइटेड ने रियल को दी मात

मियामी (अमेरिका), 1 अगस्त (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड ने अच्छी शुरुआत करते हुए इंटरनेशनल चैम्पियंस कप में रियल मेड्रिड के खिलाफ खेले गए मैच में जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, हार्ड रॉक स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए इस मैच में युनाइटेड ने रियल को 2-1 से हराया।

युनाइटेड ने 18वें मिनट में एलेक्सिस सांचेज की ओर से किए गए गोल के दम पर खाता खोला।

इसके बाद युनाइटेड ने एंडर हरेरा की ओर से 27वें मिनट में किए गए गोल से 2-0 की बढ़त बना ली।

करीम बेंजेमा ने पहले हाफ के अतिरिक्त समय में गोल कर रियल का खाता खोला।

दूसरे हाफ में युनाइटेड ने रियल को गोल करने का मौका नहीं दिया और 2-1 से जीत हासिल कर ली।

इसके साथ ही युनाइटेड ने अपने अमेरिकी दौरे का समापन किया है। ट

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493