इंटर मिलान कोपा इटालिया के सेमीफाइनल में

मिलान, 20 जनवरी (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब इंटर मिलान ने कोपा इटालिया कप के क्वार्टर फाइनल मैच में मंगलवार को नापोली को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

मिलान, 20 जनवरी (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब इंटर मिलान ने कोपा इटालिया कप के क्वार्टर फाइनल मैच में मंगलवार को नापोली को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्टेवन जोवेटिक ने 74वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। खेल खत्म होने से कुछ देर पहले ही उन्होंने एडम जाजिक को दूसरा गोल करने में मदद की।

नापोली के ड्रारइस मेरटेंस को मैच में दो पीले कार्ड मिले जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493