इंटर मिलान ने कोच बोएर को बर्खास्त किया

मिलान, 1 नवंबर (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब इंटर मिलान ने मंगलवार को अपने मुख्य कोच फ्रांक दे बोएर को बर्खास्त कर दिया।

बोएर ने इंटर के साथ सिर्फ 84 दिन बिताए। बोएर की देखरेख में इंटर ने इस सीजन में कुल 11 मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ चार में उसे जीत मिली है।

इटेलियन लीग तालिका में इंटर मिलान अभी 12वें स्थान पर है। रविवार को उसे सैम्पडोरिया के हाथों हार मिली थी।

रोबटरे मैनचिनी की जगह लेने वाले बोएर ने क्लब के साथ तीन साल का करार किया था।

इससे पहले वह डच लीग क्लब एजाक्स के कोच थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493