हॉकी : भारतीय महिलाओं ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया

सिंगापुर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को पांच देशों के एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में मलेशिया को 2-0 से हरा दिया।

इसके साथ भारत ने फाइनल की ओर से एक बड़ा कदम बढ़ाया है।

भारत की ओर से पूनम रानी ने मैच का पहला गोल सातवें मिनट में किया। इसके बाद दीपिका ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल करते हुए भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया।

भारत के तीन मैचों से सात अंक हो गए हैं। इससे पहले भारत को जापान ने 2-2 की बराबरी पर रोका था और फिर भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया था।

विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त भारतीय टीम को शुक्रवार को अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में चीन से भिड़ना है। चीन को 8वीं वरीयता प्राप्त है।

राउंड रोबिन में शीर्ष-2 स्थान पाने वाली टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी। तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीमों के बीच कांस्य पदक का मैच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493