इंटर मिलान से जुड़े क्रोएशियाई मिडफील्डर ब्रोजोविक

रोम, 27 जनवरी (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब इंटर मिलान ने क्रोएशियाई मिडफील्डर मार्सेलो ब्रोजोविक के साथ करार की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने कहा है कि ब्रोजोविक के साथ उसका करार दो साल होगा और यह लोन पर आधारित है।

इंटर ने हालांकि ब्रोजोविक के साथ हुए करार के बदले दी गई राशि का खुलासा नहीं किया।

22 साल के ब्रोजोविक ने 2012 में डिनामो जागरेब के साथ करार किया था और वह 72 मौकों पर क्लब के लिए खेलते हुए 10 गोल करने में सफल रहे।

ब्रोजोविक क्रोएशिया की राष्ट्रीय टीम के भी सदस्य हैं। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए सात मैच खेले हैं और वह फीफा विश्व कप-2014 में भी खेले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493