इंटेक्स ने दो नए किफायती फोन लांच किए

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल हैंडसेट निर्माता इंटेक्स टेक्नॉलजीज ने शुक्रवार को दो नए किफायती फोन लांच किए।

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल हैंडसेट निर्माता इंटेक्स टेक्नॉलजीज ने शुक्रवार को दो नए किफायती फोन लांच किए।

इनमें एक्वा 5.5 वीआर की कीमत 5,099 रुपये और एक्वा क्रेज 2 की कीमत 5,990 रुपये है।

एक्वा 5.5 वीआर 4जी वीओएलईटी सक्षम स्मार्टफोन है जिसका स्क्रीन 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, इसमें 5 मेगापिक्सल का अगला और पिछला कैमरा लगा है।

यह डिवाइस 64 बिट क्वैड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से चलता है, जिसके साथ 1 जीबी रैम, 8 जीबी रोम, 32 जीबी एक्सपेंडेबल मेमोरी लगी है। यह एंड्रायड मार्शमैलो 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

एक्वा क्रेज 2 में 5 इंच का एचडी आईपीएस स्क्रीन है और यह भी एंड्रायड मार्शमैलो 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसमें 1 जीबी रैम, 8जीबी रोम, 5 मेगापिक्सल का अलगा-पिछला कैमरा है।

इंटेक्स टेक्नॉलजीज के उत्पाद प्रमुख उन्नीकृष्णन मोहनदास ने बताया, “व्यापक अनुसंधान और उपयोगकर्ताओं के इनपुट के बाद हमने एक्वा 5.5 वीआर और एक्वा क्रेज को विकसित किया है, जो मल्टीटास्किंग और बेहतर कनेक्टिविटी से लैस है।”

एक्वा 5.5 वीआर 19 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर तथा एक्वा क्रेज 2 खुदरा दुकानों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493