लंबे समय तक रियल में रहना चाहता हूं : रोनाल्डो

मेड्रिड, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब-रियल मेड्रिड के स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कहना है कि वह अगले कई सालों तक अपने क्लब में बने रहना चाहते हैं।

रोनाल्डो ने उनके इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब-मैनचेस्टर युनाइटेड जाने की सभी अफवाहों का खंडन करते हुए यह बात कही।

रियल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने अपने करियर में तीसरी बार चैम्पियंस लीग खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने फ्रांस में पुर्तगाल के साथ यूरोपियन चैम्पियनशिप की खिताबी जीत का भी स्वाद चखा।

पुर्तगाल के 31 वर्षीय फुटबाल खिलाड़ी का रियल के साथ करार 2018 तक है। हालांकि, कथित तौर पर क्लब के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने की घोषणा हो सकती है।

‘मार्सा’ और ‘ला गाजेटा डेलो स्पोर्ट’ के पाठकों के वोटों के तहत चैम्पियंस लीग के नम्बर-1 पुरस्कार जीतने के बाद रोनाल्डो ने इस बात पर जोर दिया कि वह रियल के साथ भविष्य में लंबे समय तक जुड़े रहना चाहते हैं।

रोनाल्डो ने कहा, “मैंने चैम्पियंस लीग और यूरोपियन चैम्पियनशिप दोंनो जीते और मेरे करियर का यह सबसे सुंदर पल है।”

रियल के स्टार फारवर्ड ने कहा कि इससे उनमें लगातार कड़ी मेहनत करने की इच्छा बनी रहती है। उनके लिए क्लब के लिए खेलते रहना एक सपना है और वह कई साल तक इससे जुड़े रहना चाहते हैं।

इस सत्र में रियल के साथ अब तक खेले गए छह मुकाबलों में रोनाल्डो ने तीन गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493