इंटेक्स ने नया स्मार्टफोन लांच किया

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। घरेलू हैंडसेट निर्माता कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजी ने मंगलवार को 5,499 रुपये में लायंस 2.0 सीरीज के नए स्मार्टफोन ‘एक्वा लायंस 4जी’ लांच किया।

4 जी-वोल्ट युक्त स्मार्टफोन में पांच इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, साथ ही 1.3 गीगाहट्र्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और एक जीबी रैम है।

आठ जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (रोम) के साथ ही फोन के मेमोरी को 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में ऑटो फोकस एलईडी फ्लैश के साथ पांच मेगा पिक्सल का रियर कैमरा और दो मेगा पिक्सल का फंट्र कैमरा दिया गया है।

इंटेक्स टेक्नोलॉजी के बिजनेस हेड और डायरेक्टर निधि मार्कण्डेय ने कहा, “एक्वा लायंस 4जी से ब्रांड एसोसिएशन को और सुदृढ़ और युवा उपभोक्ताओं को जोड़ने में वृद्धि होगी।”

स्मार्टफोन के खो जाने या चोरी हो जाने से सुरक्षा के लिए फोन में पहले से ही ‘माईएफ ऑन सिक्युरिटी एप’ दिया गया है। एप के द्वारा आईएमईआई नंबर से खोए हुए फोन को लाइव ट्रैक किया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन भूरे और शैंपेन रंग में उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493