मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। वेलेंटाइन डे के अवसर पर अभिनेत्री व उद्यमी शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के लिए एक प्यारा सा संदेश साझा किया है और कहा है कि वह हर रोज उनके वेलेंटाइन हैं।
शिल्पा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम के जरिए राज के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और कहा कि वह राज के बिना रहने के बारे में सोचकर डर जाती हैं।
अभिनेत्री ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “राज कुंद्रा आपके बगैर जीवन कैसा होगा, यह सोचकर ही डर जाती हूं। यह दिन अन्य दिनों से अलग नहीं है.. वेलेंटाइन डे मुबारक हो..आप मेरे जीवन का प्यार, मेरे पति हैं।”
शिल्पा ने 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी और दोनों बेटे विआन के माता-पिता हैं।
पर्दे पर शिल्पा (41) पिछली बार बच्चों पर आधारित डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ की निर्णायक के रूप में नजर आई थीं।
dharmpath.com dharmpath