बार्सिलोना की नजर ब्राजील के मसेदो पर

रियो डी जनेरियो, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बार्सिलोना क्लब की नजर ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी मिचेल मसेदो पर है।

स्पेनिश क्लब ने मसेदो के नाम को अपनी सूची में शामिल किया है। उन्हें लीग के बाकी बचे सत्र के लिए चोटिल एलेक्स विडाल के स्थान पर शामिल किया जा सकता है।

‘ईएसपीएन ब्राजील’ की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना के कोच लुइस एनरिक बार्सिलोना टीम में बाकी बचे सत्र के लिए चोटिल विडाल के स्थान पर मसेदो को शामिल करने के इच्छुक हैं।

एनरिक ने विडाल के स्थान पर टीम में शामिल करने के लिए कुछ खिलाड़ियों के नामों की सूची तैयार की है, जिसमें मसेदो का नाम सबसे ऊपर है।

इस सूची में मसेदो के अलाना वालेंसिया के जोआओ सांसेलो, सेल्टा वीगो के जॉनी कास्ट्रो और एईबर के आंदेर कापा का नाम शामिल है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेनिश लीग में एलावेस के खिलाफ हुए मैच के दौरान विडाल के दाहिने टखने में चोट लगी थी, जिसके कारण वह छह माह के लिए खेल से बाहर हो गए हैं।

स्पेनिश लीग में खेले गए इस मैच में बार्सिलोना ने एलावेस को 6-0 से मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493