इंटेक्स ने ‘स्मार्ट टीवी’ पेश की

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। घरेलू उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी इंटेक्स टेक्नॉलजीज ने अपने ‘स्मार्ट’ टीवी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए मंगलवार को 43 इंच का अल्ट्रा हाई-डेफिनेशन (यूएचडी) टीवी लांच किया।

‘एलईडी बी4301 यूएचडी एसएमटी’ 4के एलईडी टीवी की कीमत 52,990 रुपये है। यह 3840 गुणा 2160 पिक्सल रेजोल्यूशन के यूएचडी पैनल से लैस है, जो तेज फ्रेम रेट, कंट्रास्ट और कलर डायनेमिक्स का समर्थन करता है।

यह एंड्रायड 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है। इसमें 1.1 गीगाहट्र्ज का क्वैड-कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ 2.5 जीबी रैम और आठ जीबी रोम है।

इंटेक्स टेक्नॉलॉजीज के निदेशक और व्यापार प्रमुख निधि मरक डे ने एक बयान में कहा, “इस नए मॉडल के साथ इंटेक्स ने अपने ‘स्मार्ट’ एलईडी पोर्टफोलियो को उन्नत बनाया, जो प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करनेवाले हमारे ग्राहकों की जरूरतें पूरी करेगा।”

यह टीवी मीराकास्ट फीचर से लैस है, जो स्मार्टफोन, लैपटॉप्स और टैबलेट जैसे डिवाइसों से सामग्री को दिखाने के लिए वाईफाई के जरिए वायरलेस संपर्क जोड़ता है।

इसके अलावा यह एचडीएमआई, यूएसबी पोर्ट्स और इन-बिल्ट ब्लूटूथ से लैस है, जो होम थिएटर और स्पीकर को वायरलेस ऑडियो तकनीक के जरिए जोड़ता है।

इस ‘स्मार्ट’ टीवी के साथ इंटेक्स का एप स्टोर बिल्ट इन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493