इंटैक्स के नए स्पीकरों के रैना बने ब्रांड एम्बेसडर

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। स्मार्टफोन बनाने वाली घरेलू कंपनी इंटैक्स टेक्नोलॉजी ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना को स्पीकरों की नई श्रेणी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

कंपनी ने शनिवार को इस बात की घोषणा की।

इंटैक्स टैक्नोलॉजी की निर्देशक और व्यावसाय प्रमुख (कंज्यूमर डयूरेबल्स एवं आईटी पेरीफेरल्स) निधि मर्कंडेय ने एक बयान में कहा, “स्पीकरों की नई श्रेणी के लिए सुरेशा रैना को ब्रांड एम्बेसडर बना कर हम खुश हैं।”

रैना को एक साल के लिए कंपनी का एम्बेसडर बनाया गया है और वह ब्रांड कैम्पेन में हिस्सा लेते नजर आएंगे।

रैना ने इस पर कहा, “मैं इंटैक्स के साथ नई पारी की शुरुआत के लिए तैयार हूं। क्रिकेट के अलावा संगीत ऐसी चीज है जो मुझे बांधे रखता है। इंटैक्स स्पीकर वर्षो से चर्चित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493