इंडसइंड बैंक का मुनाफा 26 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। वित्तवर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंड के मुनाफे में 26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इंडसइंड बैंक के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में उसका मुनाफा बढ़कर 836.55 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में यह 661.38 करोड़ रुपये था।

इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोमेश सोबती ने एक बयान में कहा, “इस तिमाही में पुर्नमुद्रीकरण के कारण अर्थव्यवस्था की हालत में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला है। इसके कारण उपभोग गतिविधियों में तेजी आ रही है और बैंक से ऋण लेने वालों में भी तेजी आ रही है। चुनौतिपूर्ण स्थितियों के बावजूद बैंक ने लगातार बेहतर प्रदर्शन जारी रखा है और अर्थव्यवस्था के सकारात्मक भावनाओं के अनुरूप प्रदर्शन कर रहा है।”

समीक्षाधीन अवधि में इंडसइंड बैंक की शुद्ध ब्याज आय में 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 1,774.06 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,356.42 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने एक बयान में कहा, “वर्तमान तिमाही में बैंक का कुल ब्याज मार्जिन 4 फीसदी रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 3.97 फीसदी थी।”

इसमें बताया गया, “बैंक के कुल एनपीए (फंसे हुए कर्जे) साल 2017 के 30 जून तक 0.44 फीसदी था जोकि साल 2016 के 30 जून तक 0.38 फीसदी था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493