इंडस ओएस ‘ग्लोबल मोबाइल अवार्डस 2017’ के लिए नामांकित

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। जीएसएम एसोसिएशन (जीएसएमए) ने बुधवार को बहुभाषी घरेलू ऑपरेटिंग सिस्टम ब्रांड इंडस ओएस को ‘ग्लोबल मोबाइल अवार्डस 2017’ के लिए नामांकित किया, जिसका आयोजन इस महीने के अंत में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में किया जाएगा।

इंडस ओएस दुनिया का पहला स्थानीय ऑपरेटिंग सिस्टम जिसे 60 लाख से ज्यादा प्रयोक्ता इस्तेमाल करते हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टम की अवधारणा उभरते बाजारों के प्रयोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो भाषा संबंधी बाधा के कारण डिजिटल लहर से बाहर छूट गए हैं।

इंडस ओएस का नामांकन ‘सोशल और आर्थिक विकास’ श्रेणी के तहत किया गया है। यह दुनिया का पहला स्थानीय ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

इंडस ओएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश देशमुख ने बताया, “इंडस ओएस का जीएसएमए में नामांकन बहुत सही समय पर हुआ है, क्योंकि इस साल हम सरकार की पहल के साथ मिलकर सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई नवाचारों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

मोबाइल डिवाइस निर्माताओं की वैश्विक एसोसिएशन जीएसएमए के मुताबिक दुनिया में 4 अरब लोग अभी भी ऑफलाइन हैं और डिजिटल युग में भाग लेने में सक्षम नहीं है, जिसका कारण यह उनकी पहुंच में नहीं होने से लेकर जागरूकता की कमी तक है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493