इंडिगो की दिल्ली-गोरखपुर की उड़ान 1 सितम्बर से

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। बजट एयरलाइन इंडिगो ने मंगलवार को घोषणा कर कहा कि दिल्ली से गोरखपुर की दैनिक उड़ान सेवा एक सितम्बर से शुरू होगी।

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत प्रभाव के साथ इस उड़ान के लिए बुकिंग की जा सकती है। किराया 3,199 रुपये से शुरू हो रहा है।

इस एयरलाइन का गोरखपुर 57वां गंतव्य स्थल होगा और उत्तर प्रदेश का तीसरा।

इससे पहले, इंडिगो की उड़ान सेवा उत्तर प्रदेश में लखनऊ और वाराणसी में शुरू की जा चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493