इंडिगो ने श्रीनगर के ग्राउंड स्टाफ को निलंबित किया

श्रीनगर, 14 मई (आईएएनएस)। इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को अपने श्रीनगर हवाई अड्डे के ग्राउंड स्टाफ को निलंबित कर दिया। जांच से यह पता चला कि मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने 1 अप्रैल को सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया था।

श्रीनगर, 14 मई (आईएएनएस)। इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को अपने श्रीनगर हवाई अड्डे के ग्राउंड स्टाफ को निलंबित कर दिया। जांच से यह पता चला कि मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने 1 अप्रैल को सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया था।

इंडिगो एयरलाइंस द्वारा जारी एक बयान में बताया गया, “इंडिगो द्वारा की गई आंतरिक जांच में पाया गया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, श्रीनगर हवाई अड्डे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी तिलक राज ने फ्लाइट संख्या 6ई-436 से किसी विमल कुमार के बोर्डिग पास पर एक अप्रैल को श्रीनगर से दिल्ली की यात्रा की थी।”

“जांच में पाया गया कि इस यात्री (तिलक राज) ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर कई बार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया है। उसके दो सहयोगी (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, श्रीनगर के) हवाई अड्डे के कर्मियों से बोर्डिग पास लेने आए थे। नियमों के मुताबिक एयरलाइन कर्मी ने दोनों एएआई अधिकारियों से फोटो पहचानपत्र दिखाने को कहा। यह बोर्डिग पास जारी करने के दौरान की जाने वाली सामान्य प्रक्रिया है।”

“इसके बाद एयरलाइन कर्मी को पता चला कि ये दोनों अधिकारी अपने वरिष्ठ सहयोगी विमल कुमार का बोर्डिग पास लेने आए थे। एएआई अधिकारियों के साथ रोजाना के कामकाजी संबंधों के कारण एयरलाइन कर्मी ने उन्हें बोर्डिग पास दे दिया।”

“वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से लापरवाही के आधार पर इस कर्मी को सेवा से निलंबित कर दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493