इंडिगो विमानों का आईजीआई से आंशिक परिचालन शुरू (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। सस्ती हवाई यात्रा की सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी इंडिगो ने रविवार को कहा कि उसने आईजीआई हवाईअड्डे के टर्मिनल-2 (टी-2) से अपना आंशिक परिचालन शुरू कर दिया है।

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, “12 घंटे से भी कम समय में टी-2 से 18 उड़ानों ने उड़ान भरी है, इंडिगो की सभी उड़ानें समय पर रवाना हुईं।”

बयान में कहा गया, “परिचालन सुगम रहे और टी-2 से उड़ान भरने वाले सभी यात्रियों को इस कदम के बारे में पता हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए इंडिगो दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डायल) के साथ कार्य कर रही है।”

विमानन कंपनी ने कहा कि टर्मिनल-1 के पुनर्निर्माण के लिए डायल को समर्थन देने के लिए इंडिगो ने 6ई2000 से 6ई2999 तक की संख्या वाली उड़ानें टी-2 के लिए स्थानांतरित कर दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493