यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड में राजपूत होंगे भारतीय प्रतिनिधि

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक प्रोफेसर जे.एस. राजपूत यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि होंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भारत सरकार ने राजपूत को यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के रूप मे नामित करने का फैसला लिया।

पद्मश्री से सम्मानित जे.एस. राजपूत चार साल के लिए बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि होंगे। यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों के 2017-21 के कार्यकाल के लिए पिछले साल हुए मतदान के दौरान भारत को 162 मत मिले थे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में भारत की सदस्यता के लिए अन्य देशों के मंत्रियों से मिलकर उनका सहयोग मांगा था। यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड में 58 सदस्य होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493