इंडियन ओपन : तीसरे दिन भारत के चौरसिया को बढ़त

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। हीरो इंडियन ओपन के तीसरे दिन शनिवार को भारत के एस.एस.पी चौरसिया ने चार अंडर 68 का स्कोर कर बढ़त हासिल की।

चौरसिया ने चार बर्डी लगाईं लेकिन उन्हें 12वें होल में सबसे ज्यादा तारीफ मिली। इस होल में उन्होंने गेंद झाड़ियों में खेल दी थी, जिससे उनके बोगी लगाने की ज्यादा संभावनाएं थीं। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने पार का स्कोर किया। जिसे सबने सराहा। तीसरे दिन की समाप्ति तक उनका कुल स्कोर 14 अंडर 202 रहा।

दूसरे दिन बढ़त हासिल करने वाले टेरी पिलकाडारिस ने तीसरे दिन निराश किया। उन्होंने एक ओवर 73 का स्कोर किया।

भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी अर्निबान लाहिड़ी ने तीसरे दिन 67 का कार्ड खेला और कुल स्कोर 206 के साथ हमवतन राशिद खान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

चौरसिया ने कहा, “10वें और 12वें होल पर मैं बोगी खेलने से बचा। 12वें होल में भाग्यशाली रहा कि मैंने पार खेला। गेंद को होल में जाते देखना अच्छा लगता है। उन दो होल ने काफी अंतर पैदा किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493