नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड के गोल्फ खिलाड़ी टॉमी फ्लीटवुडस, मार्क वारेन, डेविड होवेल 17 मार्च से शुरू हो रहे हीरो इंडियन ओपन में हिस्सा लेंगे। इस बात की घोषणा बुधवार को की गई।
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड के गोल्फ खिलाड़ी टॉमी फ्लीटवुडस, मार्क वारेन, डेविड होवेल 17 मार्च से शुरू हो रहे हीरो इंडियन ओपन में हिस्सा लेंगे। इस बात की घोषणा बुधवार को की गई।
इन तीनों खिलाड़ियों के इंडियन ओपन में आने से कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
इंडियन ओपन को एशियन टूर और यूरोपियन टूर से मान्यता प्राप्त है। दिल्ली गोल्फ क्लब में यह इसका 52वां संस्करण होगा।
टूर्नामेंट की इनामी राशि को भी बढ़ा दिया गया है। राशि को 16.6 लाख डॉलर से बढ़ाकर 276,660 डॉलर कर दिया गया है।
मौजूदा विजेता अर्निबन लाहिड़ी और तीन बार के विजेता पाड्रेग हैरिंगटन भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। यूरोप और एशिया के एक दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी एक बार फिर इस टूर्नामेंट में अपना दम दिखाते नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath