मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। टाटा समूह की कंपनी द इंडियन होटल्स कंपनी लि. ने गुरुवार को कहा कि टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन को कंपनी के निदेशकों के बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है जो बुधवार से प्रभावी है।

कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल अपनी नियामकीय रिपोर्ट में कहा, “एन. चंद्रशेखरन को कंपनी के निदेशकों के बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है जो 22 फरवरी से प्रभावी है। चंद्रशेखरन को 27 जनवरी 2017 को बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।”
टाटा समूह में 30 साल बिताने के बाद 53 वर्षीय चंद्रशेखरन 21 फरवरी को टाटा संस के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने, जो कि 103 अरब डॉलर की वैश्विक साम्राज्य वाली इस कंपनी के 148 साल के इतिहास के पहले गैरपारसी कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
उन्होंने साइरस मिी की जगह ली है जिन्हें टाटा संस के अध्यक्ष के पद से 24 अक्टूबर को बर्खास्त कर दिया गया था और उनकी जगह रतन टाटा को अंतरिम अध्यक्ष चुना गया था।
dharmpath.com dharmpath