मणिपुर में मुठभेड़ में महिला व आतंकी की मौत

इंफाल, 23 फरवरी (आईएएनएस)। मणिपुर में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में एक आदिवासी महिला और एक संदिग्ध आतंकी की मौत हो गई। मारे गए आतंकी का एक साथी घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

घायल आतंकी पर नागालैंड के संगठन का सदस्य होने का संदेह है। इलाके में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान उसे पकड़ा गया।

सूत्रों ने कहा कि गुरुवार को सुबह के समय नोनी जिले के खोउपम में चलाए गए तलाशी अभियान में 2/5 गोरखा राइफ्लस के सदस्यों पर गोलियां बरसाई गईं।

सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच करीब 10 मिनट तक गोलीबारी हुई, जिसमें एक महिला और एक आतंकी मारा गया।

पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान अदिंगु रोंगमेइ के रूप में की गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बल को मौके पर रवाना कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493