‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी : अर्जुन

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर ने पुष्टि की है कि वह ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की शूटिंग अगस्त से शुरू करेंगे।

अर्जुन ने शुक्रवार को नवभारत टाइम्स उत्सव, 2018 की 68वीं वर्षगांठ समारोह में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए यह बात बताई।

अर्जुन के पास इन दिनों चार फिल्में कतार में हैं।

आगामी फिल्मों के बारे में अर्जुन ने कहा, “परिणीति चोपड़ा के साथ ‘नमस्ते इंग्लैंड’ अक्टूबर में दशहरा के मौके पर रिलीज होगी और इसके बाद दिबाकर बनर्जी की ‘संदीप और पिंकी फरार’ रिलीज होगी। ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ और ‘पानीपत’ आगामी अवधि में रिलीज होगी।”

उन्होंने कहा, “पिछले सात वर्षो से जिस तरह का प्यार दर्शकों से मिल रहा है, उससे मुझे आशा है कि इन चार फिल्मों को उतनी प्यार और प्रशंसा डबल या तिगुनी मिलेगी। यह वर्ष मेरे लिए रोमांचक है।”

उन्होंने कहा, “मैंने ‘नमस्ते इंग्लैंड’ और ‘संदीप और पिंकी फरार’ के लिए शूटिंग समाप्त कर दी है। ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी, इसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493