चैम्पियंस ट्रॉफी : फाइनल की उम्मीदों के साथ आज नीदरलैंड्स से भिड़ेगा भारत

ब्रेडा (नीदरलैंड्स), 30 जून (आईएएनएस)। चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद लेकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी मैच के लिए मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम के कप्तान पी.आर. श्रीजेश का कहना है कि उनकी टीम इस आखिरी राउंड-रोबिन मैच को सेमीफाइनल की तरह खेलेगी।

अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 और दूसरे मैच में अजेर्टीना को 2-1 से हराने के बाद भारतीय टीम ने सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया था लेकिन इसके बाद उसे मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और बेल्जियम के खिलाफ खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

ऐसे में भारत के लिए मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी पूल मैच जीतना करो या मरो की स्थिति हो गई है। यह चैम्पियंस ट्रॉफी का आखिरी चरण है और इस कारण से भारत हर हाल में पोडियम तक पहुंचना चाहता है।

श्रीजेश ने इस बात को स्वीकार किया है कि नीदरलैंड्स के पास घर में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट का फायदा है। उन्होंने कहा, “हम इस मैच की चुनौती के लिए तैयार हैं। हम फाइनल से केवल एक कदम दूर हैं। ट्रॉफी को जीतना हमारी ख्वाहिश है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493