ट्रंप ने कर सुधार योजना के 6 महीने पूरे होने का जश्न मनाया

वाशिंगटन, 30 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर कटौती के छह महीने पूरे होने पर इसका जश्न मनाया।

इस कर कटौती के देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक नतीजे देखने को मिले थे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, व्हाइट हाउस में शुक्रवार को संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा कि अर्थव्यवस्था की हालत दुरुस्त है।

उन्होंने कहा, “छह महीने पहले, हमने अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कर कटौती संबंधी योजना पर हस्ताक्षर कर चमत्कार किया था।”

बीते दिसंबर को कंपनियों और अमीरों के लिए कर में कटौती सहित कई योजनाओं को मंजूरी दी गई थी।

ट्रंप ने कहा कि उनके कर सुधार से अमेरिकी कामगारों को नए रोजगार मिलने में अधिक वेतन पाने में मदद मिली है।

ट्रंप ने कहा कि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों कंपनियों अब अमेरिका में अधिक निवेश कर रही हैं और यहां नए संयंत्र खोल रही हैं, जिससे हमारे लोगों को रोजगार मिल रहा है, यह सब नए कर सुधारों से ही हुआ है।

ट्रंप ने इस दौरान कई बार कम बेरोजगारी दर का हवाला दिया। अमेरिका में बेरोजगारी दर मई में 3.8 फीसदी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493