‘इंडिया किड्स फैशन वीक’ 3 जून से

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। ‘इंडिया किड्स फैशन वीक’ (आईकेएफडब्ल्यू) का चौथा संस्करण यहां तीन जून से शुरू होगा। इस तीन दिवसीय फैशन उत्सव का आयोजन ‘फीनिक्स मार्केट सिटी’ में होगा।

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। ‘इंडिया किड्स फैशन वीक’ (आईकेएफडब्ल्यू) का चौथा संस्करण यहां तीन जून से शुरू होगा। इस तीन दिवसीय फैशन उत्सव का आयोजन ‘फीनिक्स मार्केट सिटी’ में होगा।

एक बयान के मुताबिक, फैशन वीक में कुछ नामचीन ब्रांड्स और डिजाइनर्स के संग्रह पेश किए जाएंगे। अर्चना कोचर इसके ग्रैंड फिनाले की डिजाइनर होंगी।

मैक्स, माय लिटिल पिगी, मिनी-मी, वर्षा शॉवरिंग ट्रेंड्स, ए जेड कॉत्यूर, फ्री स्पैरो किड्स, मैनी फ्रॉक्स, नौटी नैटी, लिल एंजेल्स, द चिल्ड्रन्स प्लेस जैसे कई ब्रांड्स और डिजाइनर्स इसमें अपने संग्रह पेश करेंगे।

फैशन वीक में बच्चों के फैशन को पेश करने के लिए चार से 14 साल के बच्चे रैंप पर उतरेंगे।

आईकेएफडब्ल्यू इस साल भारत में बच्चों के फैशन के व्यापार पर केंद्रित वेब पोर्टल ‘डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट इंडियाकिड्सफैशन डॉट कॉम’ भी लॉन्च कर रहा है।

फैशन वीक के आयोजक ‘क्राफ्टवर्ल्ड इवेंट्स’ के निदेशक मनोज माहला ने कहा, “आईकेएफडब्ल्यू के साथ हमारा प्रयास भारतीय डिजाइनर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच देना और देश में सर्वश्रेष्ठ और सबसे प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड्स को साथ लाना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493