‘इंडिया पाकिस्तान’ में विजय का सबसे मनोरंजनक किरदार

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। अभी तक अपने करियर में गंभीर भूमिकाओं में नजर आए अभिनेता विजय एंथनी आने वाली तमिल रोमांटिक कॉमेडी ‘इंडिया पाकिस्तान’ में पूरी तरह मनोरंजक अवतार में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन कर रहे नवोदित निर्देशक एन.आनंद ने बताया, “अपनी पिछली दोनों फिल्मों ‘नान’ और ‘सलीम’ में उन्होंने गंभीर किरदार निभाए हैं। इस फिल्म में पहली बार उन्होंने अपना मनोरंजक रूप दिखाने का प्रयास किया है। उन्होंने नृत्य किया है और कॉमेडी भी की है।”

उन्होंने बताया, “उनके करियर में बहुत विविधता है। दर्शक और विजय दोनों इस बदलाव का स्वागत करेंगे।”

फिल्म के शीर्ष को लेकर आनंद ने बताया, “यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जो पारिवारिक दर्शकों के लिए है। जब हम भारत-पाकिस्तान के बारे में बात करते हैं, तो आमतौर पर वे मुद्दे सामने आते हैं, जो किसी रिश्ते में भी मिल सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “यह शीर्षक कहानी की जड़ है। यह समुदायों के लेकर नहीं है। फिल्म के अंत में लोग समझ जाएंगे कि मैंने फिल्म का यह शीर्षक क्यों चुना।”

आनंद ने बताया कि पूरी तरह दृश्य प्रभाव (वीएफएक्स) का प्रयोग करते हुए फिल्माया गया एक गाना फिल्म का आकर्षण होगा।

फिल्म में जगन और पशुपति भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493