इंडिया रनवे वीक से 10 नए भारतीय डिजाइनर करेंगे आगाज

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडिया रन वे वीक के आठवें संस्करण से 10 नए भारतीय डिजाइनर फैशन की जगमगाती दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, जो 28 अप्रैल को शुरू होगा।

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडिया रन वे वीक के आठवें संस्करण से 10 नए भारतीय डिजाइनर फैशन की जगमगाती दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, जो 28 अप्रैल को शुरू होगा।

इंडिया रन वे वीक की नई श्रेणी (न्यूजेन) के अंतगर्त नई प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। नए डिजाइनरों में तृषा पारिख, मुस्कान अग्रवाल, पूर्णिमा गुलाटी, सजल जैन, नेहा शर्मा, शिवांगी बाजपेयी, पूजा पेशोरिया, अंशिता गर्ग, ज्योत्सना दयाल, किरण दयाल, प्राची नाहर और लीजा राय के नाम शामिल हैं।

इंडिया रनवे वीक की निदेशक किरण खेवा ने एक बयान में कहा, ” इंडिया रनवे वीक नई पीढ़ी के इन डिजाइनरों के लिए प्रेस के सदस्यों के साथ संपर्क स्थापित करने, थोक खरीदारों के साथ संबंध मजबूत करने और ग्राहकों से जुड़ने के लिए एक बेहतरीन अवसर है।”

फैशन शो के दूसरे और तीसरे दिन इन डिजाइनरों को अपना परिधान संग्रह पेश करने का मौका मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493