कुआलालंपुर, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। मलेशिया में मंगलवार को एक इंडोनेशियाई नागरिक के खिलाफ आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़ी सामग्री रखने का आरोप लगाया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मलेशिया की सरकारी समाचार सेवा ने कहा है कि 31 वर्षीय इंडोनेशियाई पुरुष पर जोहोर राज्य के पोंटियान की दंडाधिकारी अदालत में आरोप निर्धारित किए गए। उसके फोन में आईएस की आतंकी गतिविधियों से संबंद्ध 196 तस्वीरें और 200 वीडियो क्लिप मिली हैं।
दोषी साबित होने पर इस इंडोनेशियाई नागरिक को सात साल की कैद और जुर्माने की सजा मिल सकती है। मामले में न तो कोई दलील दर्ज की गई है और न ही आरोपी को जमानत दी गई है।
dharmpath.com dharmpath