इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंचे चोंग वेई

जकार्ता, 4 जून (आईएएनएस)। मलेशिया के ली चोंग वेई ने शनिवार को इंडोनेशिया ओपन के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के इहसान मौलाना मुस्तोफा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

जकार्ता, 4 जून (आईएएनएस)। मलेशिया के ली चोंग वेई ने शनिवार को इंडोनेशिया ओपन के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के इहसान मौलाना मुस्तोफा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पांच बार इंडोनेशिया ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके चोंग वेई ने मुस्तोफा को महज 39 मिनट में 21-9, 21-18 से मात दी।

पूर्व नंबर-1 और दो बार ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले चोंग वेई फाइनल में डेनमार्क के जान जोर्नेसेन से भिड़ेंगे, जिन्होंने चीन के टिअन होवेन को दूसेर सेमीफाइनल में 21-14, 18-21, 21-17 से हराया।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में चोंग वेई ने कहा, “मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि मैं फाइनल में किस के खिलाफ खेलता हूं। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात अपने आप को फिट और एकाग्र रखना है।”

महिला एकल के फाइनल में चीन की यिहान वांग चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से भिड़ेंगी। यिंग ने सेमीफाइनल में चीन की शिजिआन वांग को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 21-9, 21-15 से मात दी।

वहीं यिहान ने दो बार की विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन को एक घंटे 18 मिनट चले मुकाबले में 16-21, 21-11, 21-17 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493