पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने कहा कि अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कंफर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।
यादव ने बताया कि 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 05 जून को लखनऊ जं. से, 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. कृषक एक्सप्रेस में 05 एवं 06 जून को वाराणसी सिटी से और 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस में 05 जून को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath