इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी में स्फोट

जकार्ता, 1 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माउंट मेरापी में शुक्रवार को स्फोट हुआ और हवा में छह किमी तक राख फैल गई।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने कहा कि योग्याकार्ता व मध्य जावा प्रांत की सीमा पर स्थिति माउंट मेरापी में सुबह 8.20 स्फोट हुआ और ज्वालामुखी के मुंख से राख पश्चिम की तरफ फैल रही है।

उन्होंने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से कहा, “एक रेड वोना (वालकैनो ऑब्जर्वेटरी नोटिस फॉर एविएशन) अलर्ट तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है।”

उन्होंने नोटिस के उच्चतम स्तर का जिक्र करते हुए कहा कि विमानों को ज्वालामुखी के क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं है।

सुतोपो ने कहा कि फिर नवीनतम हालात के घटनाक्रम के साथ इसका स्तर बदल सकता है।

वाल्कैनोलॉजी एजेंसी के अनुसार, माउंट मेरापी में 24 मई को हुए स्फोट से हवा में जहरीली गैसें घुल गईं।

एजेंसी के अनुसार, ज्वालामुखी के चेतावनी स्तर को ज्वालामुखी के मुख से तीन किमी के दायरे में नो-गो जोन के साथ तीसरे उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया गया है।

योग्याकार्ता शहर से मेरापी 28 किमी उत्तर में स्थित है। शहर की आबादी 24 लाख है और हजारों लोग ज्वालामुखी के नजदीक रहते हैं।

इंडोनेशिया के 129 सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक मेरापी में साल 1948 से लगातार स्फोट हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493