लंदन,1 जून (आईएएनएस)। नाईजीरिया की फुटबाल टीम फीफा विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वेम्बली स्टेडियम में दोस्ताना मैच खेलने के लिए लंदन पहुंच गई है। स्थानीय क्लब चेल्सी एफसी के स्टार खिलाड़ी विक्टर मोसेस टीम के साथ प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी से मिलने के बाद टीम बुधवार को नाईजीरिया की राजधानी अबुजा से लंदन के लिए रवाना हुई।
बुहारी ने राष्ट्रीय टीम को 14 जून से रूस में शुरू होने वाले फीफा विश्व कप में जीत दर्जने के लिए शुभाकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों से “अच्छा एवं साफ फुटबला ख्ेालने” का आग्रह किया।
नाईजीरिया फुटबाल महासंघ (एनएफएफ) ने एक बयान के जरिए प्रशिक्षण शिविर में मोसेस के शामिल होने की पुष्टि की। मोसेस के अलावा कुल 25 खिलाड़ी शिविर में हिस्सा ले रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath