मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। गायिका नीति मोहन ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कई स्थितियों का सामना किया है, जिसमें मंच पर हुआ एक हादसा भी शामिल है जो उनकी कमर को जख्मी कर गया था।
नीति ने टीवी शो एमटीवी बीट्स में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, “जिंदगी में कई स्थितियां आती हैं जहां सबकुछ गड़बड़ दिखता है, लेकिन आपको तब भी शांत व्यवहार करना चाहिए। ऐसी ही तमाम स्थितियों का सामना मैंने भी अपने जीवन में किया है।”
उन्होंने कहा, “यह एक संगीत कार्यक्रम था। ए.आर. रहमान का लाइव कंसर्ट..बेंगलुरू में। एक खास कोरियोग्राफी थी जिसे मुझे ‘रोबो, रंबल’ नामक गीत पर करना था। मैंने टॉप और कूल पैंट्स पहने हुए थे। डांसर्स के साथ मैंने कोरियोग्राफी पूरी की।”
उन्होंने कहा, “इसके बाद मैं स्टेज पर लेट गई। फिर अचानक ब्लास्ट सुना और पायरो सीधा मेरी पीठ पर जाकर लगा।”
‘नच ले’, ‘गलत बात है’ और ‘जिया रे’ जैसे लोकप्रिय गीत गा चुकीं गायिका ने कहा कि उन्हें पता नहीं चला कि क्या हुआ।
उन्होंने कहा, “सोचा की सबकुछ ठीक है और दूसरे गीत के लिए उठी तो अचानक महसूस हुआ कि मेरी कमर जल गई है, और लाल होनी शुरू हो गई है। सभी खड़े थे और ‘जय हो’ गा रहे थे। मेरे आंसू गालों पर आ गए लेकिन मुस्कुराती रही जैसे कि कुछ नहीं हुआ है। बाद में जो लोग इसके गवाह थे, उन्होंने मंच से उतरने के बाद बर्फ के टुकडों को रगड़ा। मुझे लगता है कि इतने गर्म माहौल में भी मैंने शांत व्यवहार किया।”
dharmpath.com dharmpath