इंडोनेशिया को 2018 एशियाई खेलों के लिए प्रायोजकों की तलाश

जकार्ता, 31 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया सरकार अगले साल आयोजित होने वाले एशियाई खेलों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रायोजकों की तलाश है।

सरकार के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मानव विकास और सांस्कृतिक मामलों के लिए समन्वय मंत्री पुआन महारानी ने कहा कि इस आयोजन के लिए इंडोनेशिया को करीब 1.5 खरब रुपिया (11.265 करोड़ डॉलर) की जरूरत है।

पुआन ने कहा उपराष्ट्रपति के कार्यालय में कहा, “हमारा लक्ष्य एक से 1.5 खरब रुपिया का फंड जमा करना है और आशा है कि यह राशि इकट्ठा हो जाएगी।”

इस टूर्नामेंट में प्रायोजकों की साझेदारी के लिए पुआन ने कहा कि समिति देश के वित्तीय और विकास पर्यवेक्षी एजेंसी और माल तथा सेवाओं की खरीद नीति संस्थान को शामिल करेगी।

टूर्नामेंट के दौरान एथलीटों के रहने की व्यवस्था के लिए इंडोनेशिया की सरकार 20 खरब रुपिया (15.2 अरब डॉलर) खर्च कर रही है।

एशियाई खेलों का आयोजन अगले साल इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में अगले साल 18 अगस्त से दो सितम्बर तक होगाा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493