मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। पिछले दो वर्षो से ‘सेंस 8’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘रॉक ऑन 2’, ‘पी.ओ.डब्ल्यू. बंदी युद्ध के’ जैसे धारावाहिकों में नजर आने के बाद, अब ‘नूर’ में नजर आ रहे अभिनेता पूरब कोहली दो वर्ष बाद क्लीन शेव लुक में नजर आए।
वह हाल ही में दाढ़ी में नजर आ रहे थे, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर गुरुवार को अपनी क्लीन शेव वाली एक तस्वीर साझा की।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “एक नई यात्रा शुरू। दो वर्ष बाद मैंने दाढ़ी साफ कराई। ‘एयरलिफ्ट’, ‘रॉक ऑन 2’ और ‘पी.ओ.डब्ल्यू. बंदी युद्ध के’ को अलविदा।”
तस्वीर में वह कैमरे के सामने मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath