इंडोनेशिया ने साइबर धोखाधड़ी करने वालों को स्वदेश भेजा

जर्काता, 3 अगस्त (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में गुरुवार को साइबर धोखाधड़ी के आरोप में चीन और ताइवान के करीब 143 नागरिकों को प्रत्यर्पित किया गया।

‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों को गुरुवार सुबह चीन के तियानजिन भेज दिया गया है।

29 जुलाई को जर्काता व अन्य इंडोनेशियाई शहरों से करीब 306 लोग गिरफ्तार किए गए थे, जिनमें चीनी, इंडोनेशियाई और मलेशियाई नागरिक शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, “ये लोग कानूनी मामलों का सामना कर रहे राजनेताओं और वरिष्ठ चीनी अधिकारियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए कंप्यूटर विशेषज्ञों का इस्तेमाल करते थे और इसके बाद कानून प्रवर्तन अधिकारियों के रूप में खुद को पेश कर पैसे के बदले मामलों का निपटान करने में मदद की पेशकश करते थे।”

इंडोनेशिया में इस आपराधिक संगठन ने लोगों से अनुमानित करीब 45 करोड़ डॉलर ठगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493