उत्तर कोरिया ने सैन्य खतरे के लिए अमेरिका की निंदा की

प्योंगयांग, 3 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को प्योंगयांग पर सैन्य खतरे का दबाव बढ़ा रहे अमेरिका की अलोचना की।

समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया, “अमेरिका और दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने खुले तौर पर कहा कि वह उत्तर कोरिया पर एक सशस्त्र हमला करने के इरादे की स्पष्ट अभिव्यक्ति के रूप में कोरियाई प्रायद्वीप के आसपास अपनी नवीनतम रणनीतिक संपत्ति पर ध्यान केंद्रित करेंगे।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका द्वारा बनाए जा रहे सैन्य खतरों में दो बी-1 बी रणनीतिक लड़ाकू विमानों को कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर 10 घंटे की हवाई बमबारी अभ्यास के लिए भेजना, उत्तरी कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल के अवरोधन का अनुकरण करने के लिए युद्धाभ्यास और दक्षिण कोरिया में थाड प्रणाली की तैनाती शामिल है।

प्रवक्ता ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका अभी भी सोचता है कि उसका सैन्य दिखावा कारगर होगा।

उन्होंने कहा, “28 जुलाई को इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल लांच का तात्पर्य अमेरिका के लिए एक कड़ी चेतावनी थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493