कामाख्या व उदयपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी कोच लगेंगे

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया, “रेल प्रशासन ने दो जोड़ी मेल-एक्सप्रेस गाड़ियों में वातानुकूलित श्रेणी का अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से लगाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत 19709/19710 जयपुर-कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जयपुर से सात अगस्त से 28 अगस्त तक तथा कामाख्या से 10 अगस्त से 31 अगस्त तक लगाया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, पेंट्रीकार का एक तथा जीएसएलआर-जीएसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 23 कोच लगेंगे।

संजय ने बताया कि 19601/19602 उदयपुर-न्यू जलपाई गुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच उदयपुर से पांच अगस्त से 26 अगस्त तक तथा न्यू जलपाई गुड़ी से सात अगस्त से 28 अगस्त तक लगाया जाएगा।

जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि साधारण श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, जीएसएलआर-जीएसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 23 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493