इंडोनेशिया : नौका दुर्घटना में 7 शव मिले, 64 अभी भी लापता

जकार्ता, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में पिछले सप्ताहांत हुई नौका दुर्घटना में सात अतिरिक्त शव बरामद होने के बाद इस घटना में मृतकों की संख्या बुधवार को बढ़कर 14 हो गई, जबकि 64 लोग अभी भी लापता हैं।

नौका में कुल 118 लोग सवार थे, जो दक्षिणी इंडोनेशिया से लगे समुद्र में पलट गई।

समाचार एजेंसी सिंहुआ ने राष्ट्रीय खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रवक्ता जैनुल तजहर के हवाले से कहा कि 40 यात्रियों को बचा लिया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार, दक्षिण पूर्व में स्थित कोलाका से दक्षिण सुलावेसी के सिवा बंदरगाह जा रही केएम मरीना बारू 02बी नौका कथित तौर पर शनिवार अपराह्न् स्थानीय समयानुसार 3.10 बजे लापता हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493