इंडोनेशिया : भीषण भूकंप में कोई हताहत नहीं

जकार्ता, 3 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशियाई द्वीप सुमात्रा में बुधवार को आए 7.9 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पश्चिमी सुमात्रा के डेपुटी जनरल नसरुल अबित ने गुरुवार को बताया, “हमारी निगरानी टीम से मिली सूचना के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुमात्रा में बुधवार को आए भीषण भूकंप के कारण सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया था, जिसे कुछ घंटों बाद हटा लिया गया।

इंडोनेशिया की मेटेरियोलॉजी, क्लाइमेट एंड जियोफिजिक्स एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार सुबह 7.10 बजे पूरे क्षेत्र में 5.8 तीव्रता के और 9.30 बजे 5.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

एजेंसी ने वर्ष 2009 के विनाशकारी भूकंप से घबराए पडंग के लोगों से शांति और चौकसी बनाए रखने को कहा है। एजेंसी के आकलन के मुताबिक, झटकों की तीव्रता में कमी आई है।

एजेंसी ने कहा, “भूकंप के बाद के झटकों के आधार पर हमें नहीं लगता कि इससे ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है।”

नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी (बीएनपीबी) ने कहा कि पांच प्रांतों के 115 प्रभावित इलाके सुरक्षित हैं और वहां के लोगों को अपने घर लौटने की सलाह दी गई है।

नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी ने भी भूकंप के केंद्र से सबसे नजदीकी स्थान मेंतवाई द्वीप के तुआपेजट में सैन्यकर्मियों और बचाव और राहत अधिकारियों को भेजा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493