जकार्ता, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार को एशियाई अफ्रीकी व्यापार शिखर सम्मेलन (एएबीएस) शुरू हो गया।
समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन के बीच ही उससे हटकर एएबीएस की शुरुआत इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विदोदो के भाषण से हुई।
विदोदो ने कहा, “मुझे लगता है कि यह फोरम व्यापार और निवेश पर पारस्परिक लाभकारी सहयोग बढ़ाने और बांडुंग भावना को चरितार्थ करने में कारोबारी क्षेत्र के लिए मददगार होगा। इससे अर्थव्यवस्था और दोनों महाद्वीपो की समृद्धता को तेजी आएगी।”
बांडुंग में पहला एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें एशियाई और अफ्रीकी देशों में एकता और सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया था।
विडोडो ने अपना विश्वास जताते हुए कहा कि एएबीएस नए अभियानों को शुरू करने और दोनों महाद्वीपों के बीच संबंधों को मजबूत करने हेतु योजनाओं को सफल बनाने में मदद करता है।
उन्होंने कहा कि एशिया और अफ्रीका दोनों में व्यापक क्षमता है और ये वैश्विक आर्थिक क्षेत्र में बड़ी भूमिकाएं निभा सकते हैं।
विडोडो के मुताबिक, “हालांकि, एशियाई और अफ्रीकी देशों को कई चुनौतियों का भी सामना करना है।”
उन्होंने सभी देशों से कारोबार क्षेत्र के लिए सहायक नियमों का विकास करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देशों को सरकार और कारोबारों के बीच साझेदारी के जरिए निवेश बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath