बैडमिंटन : एशियाई चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे कश्यप

वुहान (चीन), 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन भारत के पारूपल्ली कश्यप ने मंगलवार को 200,000 डॉलर इनामी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बना ली।

कश्यप ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी सिंगापुर के जी डेरेक वोंग को 39 मिनट में 21-17, 21-13 से हराया। दोनों के बीच यह सातवां मुकाबला था। कश्यप पांच बार विजेता रहे हैं।

कश्यप ने बीते साल राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में ग्लासगो में वोंग को ही हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

कश्यप तीसरे दौर में चीनी ताइपे के जेन होआओ सू से भिड़ेंगे। इन दोनों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले हुए हैं, जिनमें से दो बार कश्यप विजयी रहे हैं।

इस बीच, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी अपने पहले दौर के मुकाबले में ही हार गई।

चीनी ताइपे की या चिंग सू और यू पो पेई ने भारतीय जोड़ीदारों को 45 मिनट में 21-17, 15-21, 21-15 से हराया। यह इन जोड़ीदारों के बीच पहली भिड़ंत थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493