लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिंडसे लोहान की सौतेली मां केट मेजर लोहान को नशे में पति माइकल लोहान पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, माइकल ने 16 अप्रैल को पत्नी के हमला करने के बाद बोका रैटन पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने कहा कि केट बाहर डिनर करने के बाद घर लौटीं। वह नशे में लग रही थीं। वह माइकल के साथ हाथापाई करने लगी। उनकी कमर पर नाखून मारने लगी। उस वक्त माइकल बिना कमीज के थे।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो केट नशे में दिखीं। उनसे शराब की बू आ रही थी। पुलिस के अनुसार, उन्होंने माना कि उन्होंने कई गिलास शराब पी।
केट के अनुसार, उनका माइकल से झगड़ा उस वक्त शुरू हुआ, जब उन्होंने उन पर बेवफाई का आरोप लगाया। केट ने यह भी दावा किया कि माइकल ने उन्हें उनकी गर्दन से पकड़ा।
पुलिस रपट में कहा गया, “केट ने बताया कि माइकल ने उन्हें गर्दन से पकड़ा। इसके बाद माइकल ने उनके गले पर खरोंचे मारने की कोशिश कर दीं।”
हालांकि, केट के शरीर पर ऐसी किसी चोट के निशान नहीं हैं।
पुलिस अधिकारी केट को पाम बीच काउंटी कारागार ले गए। उन पर पति पर हमला करने का मामला दर्ज किया, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया।
केट-माइकल अक्टूबर 2013 में परिणय सूत्र में बंधे। उन्हें दो बेटे लंदन (2) व लोगन (3 माह) हैं।
dharmpath.com dharmpath