इंडोनेशिया में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 8 मरे

जकार्ता, 12 अगस्त (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में एक छोटा विमान दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

सिन्हुआ ने परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता बैमबैंग एरवन के हवाले से बताया कि विमान का मलबा इलाके से रविवार सुबह बरामद कर लिया गया है, जहां वह हवाई यातायात नियंत्रक से संचार स्थापित करने में असफल हो गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि पीएसी750 विमान मार्ता बुआना एयरलाइंस का था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493