केरल के इडुक्की बांध का जलस्तर घटा

इडुक्की (केरल), 12 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के इडुक्की बांध में रविवार को जलस्तर में गिरावट आई है।

बांध का जलस्तर अभी 2,399.28 फीट है। हालांकि एनार्कुलम और त्रिशूर जिलों के कई हिस्से अभी भी जलमग्न हैं।

मौसम अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह 24 घंटे की अवधि में इडुक्की जिले में 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बांध का जलस्तर अब 2,400 फीट के निशान से नीचे है लेकिन जिला प्रशासन ने कहा कि बांध के पांच द्वारों को बंद करने का फैसला बारिश पर निर्भर करेगा।

वर्तमान में बांध के सभी पांचों द्वार खुले हैं और एक सेकंड में 7.50 लाख लीटर पेरियार नदी जा चुका है, जो त्रिशूर और एनार्कुलम जिलों के हिस्सों को छूती है जिससे आई बाढ़ के परिणामस्वरूप 10,000 से अधिक लोगों को उनके घरों से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया।

लेकिन एनार्कुलम और त्रिशूर के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में है और नदी का जल स्तर नीचे गया है जिससे कुछ लोग अपने घर लौट सकते हैं।

एनार्कुलम के एक राहत शिविर के एक सरकारी अधिकारी ने कहा “परिवारों के लौटने के पहले चरण के रूप में पहले स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ विभिन्न स्वयंसेवक घरों में जाएंगे और वहां की सफाई करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493