जकार्ता, 4 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास एक नाव के पलटने से करीब 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 155 लोगों को बचा लिया गया है।
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने कहा कि नाव में अधिकतम क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।
नाव पलटने का हादसा मंगलवार को हुआ। यह नाव सेलायर द्वीप जा रही थी। नाव पर 48 वाहन भी रखे गए थे।
dharmpath.com dharmpath