मप्र : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

सागर (मध्य प्रदेश), 4 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर में चार युवकों ने एक महिला की मदद से एक 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला समेत चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि सागर राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिह के गृह जिला है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देवरी विधानसभा क्षेत्र के गौरझामर थाना क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी को एक महिला मंगलवार शाम बहला-फुसलाकर अपने घर पर ले गई, जहां चार युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

युवकों ने बाद में किशोरी को गंभीर हालत में एक स्कूल के पास फेंक दिया।

स्थानीय लोगों ने लड़की को बेहोशी और गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, “घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493