लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। दो बार की चैंपियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा और पूर्व चैंपियन रूस की मारिया शारापोवा पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार होकर साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विबंलडन ओपन के महिला एकल से बाहर हो गईं।
बीबीसी के अनुसार, वर्ल्ड नंबर-50 बेलारूस की एलियासांद्राक सासनोविक ने आठवीं सीड क्वितोवा को 6-4, 4-6, 6-0 से मात दी।
एक अन्य मुकाबले में क्वालिफायर और वर्ल्ड नंबर-132 रूस की विटालिया डियाटचेंको ने हमवतन शारापोवा को 6-7, 7-6, 6-4 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर किया।
छठी सीड फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को भी पहले ही दौर में शिकस्त झेलनी पड़ी। उन्हें स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिस के हाथों 6-7, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath