इंडोनेशिया में नौका पलटी, 10 मरे (लीड-1)

जकार्ता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में नौका पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं।

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि पांच लोग लापता हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नौसेना प्रवक्ता एडमिरल एडी सुकिप्तो के हवाले से बताया कि नौका में 17 लोग सवार थे। यह रियाउ प्रांत के तानजुंग पिनांग के बंदरगाह से रवाना होने के बाद पलट गई थी।

उन्होंने बताया कि खराब मौसम की वजह से यह घटना हुई है।

सुकिप्तो ने कहा कि पश्चिमी इंडोनेशिया में नौसेना कमान ने बचाव अभियान शुरू किया।

वह कहते हैं कि दो यात्रियों की हालत गंभीर है और उन्हें प्रांत के नौसेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि लापता लोगों के लिए तलाशी एवं बचाव कार्य जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493